सुरक्षा गार्ड – दैनिक प्रशिक्षण पुस्तिका (Security guard training manual in hindi)
Security guard training manual in hindi 1. ड्यूटी पर तैयार रहें साफ-सुथरी यूनिफॉर्म और ID कार्ड पहनें। ड्यूटी शुरू होने से पहले टॉर्च, सीटी, HT/रेडियो आदि जांचें। हमेशा सतर्क रहें। ड्यूटी के समय मोबाइल में व्यस्त न रहें। 2. विजिटर चेकिंग हर व्यक्ति से कहां से आए हैं और किससे मिलने आए हैं पूछें। ID/पास जांचें। विजिटर का नाम, मोबाइल, मिलने वाले व्यक्ति और आने का समय रजिस्टर में लिखें। विजिटर पास दें और जाते समय पास वापस लें तथा समय लिखें । बिना अनुमति किसी को अंदर न जाने दें। जरूरत के अनुसार विजिटर को संबंधित व्यक्ति/गार्ड के साथ भेजें। 3. फ्रिस्किंग / तलाशी तलाशी नियम के अनुसार और सम्मानपूर्वक लें। पुरुष की तलाशी पुरुष गार्ड और महिला की तलाशी महिला गार्ड ही लें। मेटल डिटेक्टर का सही तरीके से इस्तेमाल करें। जेब, बैग और सामान की जांच करें। हथियार या कोई प्रतिबंधित वस्तु मिले तो खुद झगड़ा न करें—सुपरवाइजर को तुरंत बताएं। रिश्वत या किसी प्रकार का फायदा कभी न लें। 4. आग लगने ...